उत्तर प्रदेश

Basti News: जमीन विक्रेताओं ने विवाद खड़ाकर महिला की पिटाई की, पुलिस ने पीड़ित महिला के मकान पर आरोपियों का करवाया कब्ज़ा

Basti News: रुधौली थाना क्षेत्र में  पीड़ित महिला की शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा है।यह घटना बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के मठियाव चौराहा का है.

जहां पीड़ित महिला के ससुर ने बैनामे से जमीन खरीदा जिस पर पीड़ित महिला के नाम से प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त से नीव डालकर मकान बनवाने लगी। वहीं जमीन विक्रेता महिलाओं ने विवाद खड़ाकर महिला की पिटाई की इसके बाद आरोपियों द्वारा उसके घर पर जबरन कब्जा भी कर लिया गया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब महिला ने पुलिस से मदद मांगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़िता को थाने से भगा दिया। जिसको लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन महिला का आरोप है कि अभी तक न्याय नही मिला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =