फिल्मी चक्कर

Chirag Paswan के साथ बैठी खूबसूरत लड़की सोशल मीडिया पर viral?

बिहार में 5 में 5 लोकसभा सीटें जीतकर Chirag Paswan की शादी की चर्चा भी जोर पकड़ ली है. देशभर में लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर चिराग शादी कब करेंगे और किस से करेंगे? वहीं उनकी मां ने भी अब इशारा कर दिया है कि अब चिराग पासवान की शादी करने का समय हो गया है.

लेकिन इन सब के बीच अब Chirag Paswan कुछ दिनों पहके एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन आज हम आपलोगों को इस तस्वीर से पर्दा हटाने वाले हैं. हम आपको बताएंगे कि यह लड़की कौन हैं और किस परिवार के साथ नाता रखती हैं…

Chirag Paswan के साथ बैठी लड़की दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं. आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय नजर आती हैं. तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर डालते रहती हैं जिसकी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी शानदार स्टोरी और तस्वीरें मौजूद हैं.

बता दें कि सुर्खियों में रहने वाली आरुषि निशंक फिल्म में एक्टिंग करती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म तारिणी रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी. इसके अलावा आरुषि “स्पर्श गंगा” एनजीओ की को-फाउंडर भी हैं. वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और जरूरतमंदों की सेवा में लगी रहती हैं.

बता दें कि चिराग पासवान के साथ आरुषि की पिछले दिनों एक तस्वीर आई थी जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं थी. सोशल मीडिया पर चिराग पासवान को तो शादी की बधाई भी मिलने लगी थी. इतना ही नहीं कई लड़कीयों ने तो दिल टूटने का कमेंट करने लगीं. वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चिराग पासवान से शादी कर लीजिए, जोड़ी अच्छी जम रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप चिराग पासवान से शादी कर बिहार की बहू बन जाइए.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =