Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू ने महापंचायत की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का धरना आज आठवे दिन भी जारी रहा। नुमाईश मैदान स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चल रहे भाकियू के अनिश्चिकालीन धरने पर आगामी 7 नवंबर को प्रस्तावित महापंचायत की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा है कि इस समय किसान के लिए काम का समय है, लेकिन लगता है कि चीनी मिल मालिकों को ना तो किसानों की चिंता है और ना उन्हें सरकार या प्रशासन की कोई परवाह है।

ऐसे में अब तंग आए जंग आए के हालात पैदा किए जा रहे हैं। सरकार के पंद्रह दिन में गन्ने के भुगतान के आदेशों को जिस तरह मजाक बनाया गया है, उसे देखते हुए अब किसानों के पास आरपार की जंग के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि कल चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को धरने पर बुलाया गया है।

इसमें कोई समाधान नहीं होता तो चीनी मिलों और उनसे संबंधित डिस्टिलरियों पर ताला ठोंकने का काम किसान करेंगे। इसके बाद सात नवंबर को तीन मंडलों के किसान धरने में शामिल होंगे और यह धरना शिवचौक पर होगा।

उल्लेखनीय है कि र्स्पोटस स्टेडियमन नुमाईश ग्राण्उड के समीप स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भाकियू का किसानो की समस्याओ के समाधान को लेकर पिछले सात दिनो से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत की अध्यक्षता मे चल रहे धरने के दौरान वक्ताओ ने सरकार पर किसानो की समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अविलम्ब बकाया गन्ना भुगतान एवं किसानो की अन्य मांगो को पूरा करने की बात कही।

विदित हो कि भाकियू द्वारा आगामी 7 नवंबर को महापंचायत प्रस्तावित है। जिसकी सफलता के लिए भाकियू कार्यकर्ता तैयारियो मे जुटे हैं।

धरने में मुख्य रूप से अनुज बालियान, अर्जुन सिंह , देशपाल सिंह, राजू अहलावत, अशोक घटायन, योगेंद्र सिंह, विपिन मेंहदीयान, आलोक गोयल, बिट्टू ठाकुर, महकार सिंह, श्याम सिंह सैनी

ओमवीर सिंह, गुलशन दतियाना, सतेंद्र नेताजी, नवीन सैनी, बीरसिंह, ज्ञानेश्वर त्यागी, सतेंद्र ठाकुर, चंचल, अनुज बालियान, मुरसलीन, योगेश बालियान, नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, बाबू सिंह, रामपाल दरोगा जी, हरिओम त्यागी, बिट्टू, कुशलवीर सिंह, नोमान, कुलदीप त्यागी, पिंटू बालियान सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − four =