ऊर्जा निगम के दफ्तर पर भाकियू का चौथे दिन भी धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। भाकियू का ऊर्जा निगम के दफ्तर पर आज चौथे दिन भी धरना जारी रहा। विभिन्न समस्याओं को लेकर स्टेडियम के समीप स्थित विद्युत विभाग के दफ्तर पर चल रहे धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा विरोध प्रर्दशन किया।
किसानो की समस्याओ को समय समय से प्रमुखता के साथ उठाने वाली भाकियू द्वारा विगत तीन दिनों से नुमाईश मैदान स्थित उर्जा निगम के दफ्तर पर चल रहा धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा।
भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि किसानो का बीते वर्ष का अभी तक गन्ना भुगतान नही हुआ है, जबकि बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
भाकियू का आरोप है कि किसानो पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। बकाया गन्ना भुगतान के कारण किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वाह करने मे कठिनाई आ रही है।
ऐसे मे बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होने से उसकी परेशानी मे इजाफा हो रहा है। भाकियू के इस धरने को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने सरकार को किसानो की समस्याओ की और गंभीरता से विचार करना चाहिए।
धरने मे अपने विचार व्यक्त करते हुए भाकियू पदाधिकारियो ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मे भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना सुविधा शुल्क के किसानो को टयूबवैल के कनैक्शन मुहैया नही होते।
भाकियू नेता राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक किसानो का समस्याओ का समाधान नही होगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।







