Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में पुलिस के खिलाफ भाकियू का बड़ा प्रदर्शन, गाजीपुर बॉर्डर विवाद में मुकदमा दर्ज करने की मांग

मुजफ्फरनगर। गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच झड़प के बाद मुकदमें भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज किए गए जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।

जिलके चलते भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश में पुलिस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान कर दिया और कहा कि जब तक गाजीपुर बॉर्डर विवाद मामले में किसानों की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया जाएगा।

इसके साथ ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश के अधिकतर टोल फ्री करने का ऐलान कर दिया है। भाकियू की मांग है कि गाजीपुर बॉर्डर पर विवाद में किसानों की तरफ से भी मुकदमा दर्ज किया जाए।

इसी क्रम में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाई कमान का आदेश मिलने के बाद थानों का घेराव शुरु कर दिया तथा उत्तर प्रदेश के अधिकतर टोल फ्री करवाएं। भाकियू के बीच बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

वहीं कार्यकर्ताओं ने जनपद के शाहपुर, भौराकलां, भोपा, मंसूरपुर के थानों में धरना शुरु कर दिया और तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए नारेबाजी की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =