उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, लीवर के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था

संतकबीर नगर  के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) का बुधवार देर रात निधन (Death) हो गया। इन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। लीवर में दिक्कत के चलते इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार को इनका निधन हो गया और यह सदा – सदा के लिए दुनिया से अलविदा होकर चले गए।

संतकबीर नगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार देर रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार यह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इनको लीवर में दिक्कत होने के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इन्हें बचाया नहीं जा सका। शरद त्रिपाठी के निधन की खबर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पैदा कर रही। इनके निधन की खबर सुनकर बीजेपी के कई बड़े नेता ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दें रहे हैं।

 

बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ट्वीट का लिखा है कि “मैं निःशब्द हूं। ऐसा लगता है अभी बोल उठेगा शरद ‘ चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है। ‘ चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें। वहीं बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने साथी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया।

 

संतकबीर नगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जूता कांड के बाद से सुर्ख़ियों में आए थे। उस समय संतकबीर नगर से भाजपा सांसद रहे शरद त्रिपाठी की मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल से जोरदार बहस हो गई थी। यह बहस तब हुई जब जिला कलेक्ट्रेट में जिला योजना की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। इस बैठक में बहस इतनी बढ़ गई कि जूता चल गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 19 =