उत्तर प्रदेश

शामली में 22 गांवों के किसानों ने डीएम ऑफिस घेरा, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

शामली। जनपद में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह हाईवे की भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर 22 गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

दिल्ली-देहरादून छह लेन हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजे की मांग के संबंध में आज शामली के 22 गांव के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर  कलेक्ट्रेट में पहुंचे।
किसानों ने यहां बारिश के बीच अपनी मांगों को रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। तकरीबन दो घंटे तक किसान अपनी मांगे मनवाने के लिए धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सभी मांगों संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =