उत्तर प्रदेश

‘बीजेपी एंड आरएसएस ईज अवर टारगेट’: व्हाट्सऐप पर धमकी के बाद आई व्हाट्सऐप कॉल

पाकिस्तान से व्हाट्सऐप पर BJP की कानपुर महानगर इकाई के महामंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के PRO राकेश तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकाने वाले ने लिखा है कि मोदी, शाह, इंडियन आर्मी चीफ, रॉ हेडक्वार्टर, BJP और RSS हमारा टारगेट है। राकेश तिवारी की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी है।

पाकिस्तान से मिले इस धमकी भरे मैसेज को लेकर राकेश तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को पाकिस्तानी नंबर से पहले उन्हें मैसेज पर धमकी मिली।

 धमकी भरा मैसेज देने वाले ने लिखा है कि “इंडियन आर्मी चीफ, रॉ हेडक्वार्टर, बीजेपी एंड आरएसएस इस अवर टारगेट। इनक्रीज द सिक्योरिटी ऑफ योर वॉशरूम, वी नो व्हाट टाइम यू गो द वॉशरूम। हिन्दुस्तान मुर्दाबाद… फिर लिखा मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल, मेजर रिटायर गौरव आर्य इस अवर टारगेट। यू इज आलसो ऑवर टारगेट।”

“Indian Army Chief, RAW Headquarters, BJP and RSS is our target. Increase the security of your washroom, we know what time you go to the washroom. Hindustan Murdabad… then wrote Modi, Amit Shah, Rajnath Singh, Ajit Doval, Major Retired Gaurav Arya is our target. You are also our target.”

धमकी भरा मैसेज आने के बाद दो बार व्हाट्सऐप कॉल भी आई, लेकिन डर की वजह से उन्होंने रिसीव नहीं किया। कमिश्नर असीम अरुण ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच के DCP सलमान ताज पाटिल को सौंपी है। कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

धमकी मिलने के बाद से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के PRO राकेश तिवारी और उनका परिवार सहमा हुआ है। पुलिस अफसरों की मानें तो प्राथमिक जांच में यह मैसेज किसी की शरारत लग रहा है। फिर भी इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। धमकी देने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =