उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: टीचर और उसका तीन वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

फतेहपुर जिले में एक कार दुर्घटना में दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। आज सुबह लगभग आठ बजे टाटा टीग़ौर कार जोकि प्रतापगढ़ से कानपुर जा रहा थी, हाइवे पर थाना खागा कोतवाली क्षेत्र में NH2 खासमऊ रोड पर किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई । घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई।

इस कार दुर्घटना में वाहन चालक नीलम वर्मा के पति अमर सिंह उम्र 39, उनके दो लड़कियां अनन्या 11 वर्ष, तनु 9 वर्ष व ससुर रामकिशोर वर्मा उम्र 63 वर्ष सहित 4 लोगों की हॉस्पिटल में मौत होने की पुष्टि हुई हैं।

चालक व मृतक अमर सिंह का छोटा लड़का आयांश, उम्र 3 वर्ष व पत्नी नीलम वर्मा का इलाज सदर हॉस्पिटल में हो रहा है। वहीं इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और पुलिस कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई।

इस सड़क हादसे में अपनो को खो चुके मासूम आयांश को थाना के सिपाही अपने कंधे पर लेकर उसको चुप कराने में लगा रहा। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक अमर सिंह रेलवे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे अपने घर से परिवार के साथ पोस्टिंग की जगह पर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =