भाकियू ने लिया ‘यू-टर्न’. डीएम को जन्म दिवस गिफ्ट के रूप में नरेश टिकैत की घोषणा -नहीं होगा मुख्यमंत्री का विरोध
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध का फैसला वापस ले लिया है। आज होने वाली भाकियू की बैठक भी रद्द कर दी गई है।
.@DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जे से वार्ता करने के बाद बाहर निकले @OfficialBKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नहीं होगा किसी प्रकार का कोई विरोध, हम जिला प्रशासन के साथ हैं। @myogiadityanath #कोरोना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं,उनका जिले में स्वागत है. pic.twitter.com/VM4yeAvLQ3
— News & Features Network (@mzn_news) May 16, 2021
मामले को लेकर आज दोपहर के समय मेरठ रोड स्थित डीएम आवास पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से वार्ता की जिसके पश्चात भाकियू नेता चौ. नरेश टिकैत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं होगा।
भाकियू @OfficialBKU ने वापस लिया सीएम @myogiadityanath के मुजफ्फरनगर दौरे के विरोध का फैसला, नरेश टिकैत ने कही ये बडी बात… देखें @RakeshTikaitBKU @NareshTikait #rakeshtikait #FarmersProtest #kisanandolan pic.twitter.com/Bh0cgenUYp
— News & Features Network (@mzn_news) May 16, 2021
हम जिला प्रशासन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं, उनका जिले में स्वागत है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत द्वारा वार्ता में डीएम सेल्वा कुमारी जे की अपील पर यह फैसला किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध के ऐलान के बाद जिलाधिकारी आवास पर भारतीय किसान यूनियन और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान सहित ५ पदाधिकारियों का दल जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे। इसके साथ ही भाकियू कार्यालय पर बुलाई गई बैठक भी रद्द कर दी गई है।

