भाकियू कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन कर विद्युत विभाग से जुडी समस्याओ का प्रमुखता से उठाया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे नुमाईश मैदान स्टेडियम स्थित अधीक्षण अभियंता पश्चिमांचल के कार्यालय पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओ एवं किसानो ने बढाई जा रही बिजली की दरों तथा विद्यु विभाग से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरने की अध्यक्षता चौ.राकेश टिकैत ने की तथा धरने का नेतृत्व मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक सहित जनपदभर से सैकडो कार्यकर्ता तथा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।
