वैश्विक

बटाला में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

बटाला में बुधवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। यहां एक पटाखा फैक्टरी में धमाका जाने से 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। फैक्‍टरी के भीतर अभी भी 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। फैक्‍टर पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो गई है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ, तब 50 से ज्यादा कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके से आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। फैक्ट्री के पास बने एक मॉल के तो शीशे चकनाचूर हो गए। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी।

बटाला में बुधवार दोपहर बाद एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त 50 से ज्यादा कर्मचारी पटाखा फैक्ट्री में थे। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू शुरू किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।  आसपास की कई बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित मॉल के तीन फ्लोर के शीशे टूट गए। वहीं, एक अन्य शोरूम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। दोपहर करीब 3 बजकर 42 मिनट पर धमाका हुआ। विस्फोट में फैक्ट्री की बिल्डिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। अभी मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। धमाके के चलते फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार भी नाले में जा गिरी है।

À¤ªà¤ŸÀ¤¾À¤–À¤¾ À¤«À¥ˆÀ¤•À¥À¤ŸÀ¥À¤°À¥€ À¤®À¥‡À¤‚ À¤§À¤®À¤¾À¤•À¤¾

À¤¬À¤ŸÀ¤¾À¤²À¤¾ À¤®À¥‡À¤‚ À¤ªà¤ŸÀ¤¾À¤–À¤¾ À¤«À¥ˆÀ¤•À¥À¤ŸÀ¤°À¥€ À¤®À¥‡ À¤§À¤®À¤¾À¤•À¤¾, 10 À¤²À¥‹À¤—À¥‹À¤‚ À¤•À¥‡ À¤®À¤°À¤¨À¥‡ À¤•À¥€ À¤†À¤¶À¤‚À¤•À¤¾

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk