उत्तर प्रदेश

Lucknow :पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दो महंतों के बीच खूनी संघर्ष, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Lucknow  के महानगर स्थित विकास नगर थाना इलाके के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दो महंत के बीच आपस में खूनी संघर्ष हो गया है, जिसमें मन्दिर का एक महंत गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना विकास नगर पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल मंदिर के महंत को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जबकि हमला करने वाले दूसरे महंत को पुलिस में मन्दिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना विकास नगर के एसएचओ ने  घटना के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वाले महंत ने अपने मन्दिर के दूसरे महंत पर एक धारदार हथियार से उसके सिर पर प्रहार किया है, जिससे उस महंत के सिर पर गम्भीर चोटें आईं है। घायल होने वाले महंत की उम्र लगभग 55 वर्ष है जबकि हमला करने वाला महंत भी उसी की उम्र के समकक्ष है। दोनों महंतों के बीच झगड़ा होने के कारण दूसरे महंत के भी हाथों में भी चोटें आईं हैं।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुए दो महंतों के खूनी संघर्ष की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मन्दिर पर पहुंच गया है। थाना विकास नगर पुलिस ने मंदिर को बंद करवा दिया है और बाहर से पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है। थाना विकास नगर पुलिस (Thana Vikas Nagar Police) हमलावर महंत को गिरफ्तार करके थाने में लेकर आ गयी है। अब आगे की कार्रवाही करने में थाना पलिस जुटी है।

अपने साथी महंत पर हमला करने वाले दूसरे महंत ने पुलिस को बताया है कि घायल महंत ने उसके गुरु के साथ अभद्रता कर दी थी बस उसने अपने गुरु के साथ हुई अभद्रता का बदला लेने के लिए अपने साथी महंत हरेराम पर जनलेवा हमला किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =