बलूचिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में मंगलवार शाम को भारी बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों घायल हो गए। क्वेटा की मुख्य सड़क पर खड़ी पुलिस के मोबाइल वाहन के पास यह धमाका हुआ। विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था। धमाके के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक रिक्शा और पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।
Pakistan: One injured in a blast in Quetta, Balochistan. More details awaited. pic.twitter.com/eZYCpb6x2H
— ANI (@ANI) October 15, 2019
इसके अलावा पास खड़ी चार अन्य वाहनों में भी आग लग गई, जिस पर पुलिस ने काबू पा लिया। इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
