काबुल में आत्मघाती हमला-करीब पांच लोगों की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में करीब पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों में यह पहला बड़ा धमाका है। गृह मंत्रालय की उप प्रवक्ता मारवा अमीनी ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। पश्चिमी काबुल में घटना स्थल के पास मौजूद चश्मदीद ने विस्फोट की पुष्टि की है।
#UPDATE A suicide attack rocks the Afghan capital Kabul, with civilian casualties feared in what appears to be the first major assault in the city in months https://t.co/HtFQl5mQhK pic.twitter.com/iAnDniHgdU
— AFP news agency (@AFP) February 11, 2020
