वैश्विक

Brazil: छोटे होटल में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत

Brazil पोर्टो एलेग्रे शहर में शुक्रवार तड़के एक छोटे होटल में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में तड़के आग लग गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. इस होटल में एक कमरे के किफायती आवास की सुविधा दी जाती थी और बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध था.

Brazil रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के दमकल विभाग के अनुसार, इस होटल के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और पर्याप्त आपातकालीन अग्निशमन योजना नहीं थी. इस घटना में बाल-बाल बचे 56 वर्षीय मार्सेलो वैगनर शेलेक ने दैनिक समाचार पत्र ‘जीरो होरा’ को बताया कि वह समय पर होटल से बाहर भागकर बच गए लेकिन तीसरी मंजिल पर रह रही उनकी बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई.

‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल गारोआ समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं. इसके एक अन्य होटल में 2022 में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे.

पोर्टो एलेग्रे के मेयर सेबेस्टियाओ मेलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके प्रशासन ने बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए 2020 में कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उसके 400 कमरों का इस्तेमाल किया जाना था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =