Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना: 40 किलो गोमास सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय ४० किलो गौमास व गौकशी करने के उपकरण व एक अदद तमंचा ३१५ बोर व एक खोका व एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर व थाना हाजा के मुकदमें मे वाछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जंगल ग्राम उमरपुर से शोभाराम के बाग के पास गन्ने के खेत में एक अभियुक्त लियाकत पुत्र रहमत निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना को मय ४० किलो गौमांस मय गौकशी करने के उपकरण मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक खोखा व एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर के गिरफ्तार किया गया

उक्त के सम्बन्ध में थाने पर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। एक अन्य मामले में वाछिंत अभियुक्त संदीप पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम लोधान पुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गौडा को बायवाला चौकी के पास बुढ़ाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया

जो थाना हाजा के मुकदमे मे काफी समय से वाछिंत चल रहा था। जिसके खिलाफ थान पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट पंजीकृत है को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =