बुढ़ाना: नीतीश मलिक का शूटिंग रेंज पर स्वागत किया
बुढ़ाना। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश के मंत्री नीतीश मलिक का मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना पर सभी युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश मंत्री नितीश मलिक ने यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। राजनीतिक क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो युवा अपना लोहा हर जगह मनवा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बहुत सारी सुविधाएं अच्छे स्तर पर दी गई है। खेल इंडिया सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
ग्रामीण क्षेत्रों तक इसके माध्यम से प्रतिभा निखारने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। खेल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा आसानी से नौकरी पा सकते हैं।
खिलाड़ी का एक अलग ही सम्मान सभी के दिलों में रहता है। मोनू मलिक (राष्ट्रीय निशानेबाज) ने भारत माता का चित्र भेंट कर नीतीश मलिक (प्रदेश मंत्री भाजयुमो) का अच्छी तरह से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विनीत शर्मा, अंकुश राठी, कुलदीप बागड़ी, रोहित सिंह, कविंद्र राठी, पुनीत पंवार, सुमित राणा, शुभम शर्मा, विकास राठी, शिवम, निवेश, सोनू रोहिला और कुणाल गौतम आदि मौजूद रहे।