Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दूसरे दिन भी संगठन की संरचना मे हमारी भूमिका विषय पर रखे प्रशिक्षण शिविर में रखे विचार

भोपा।(Muzaffarnagar News) पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वर्ग के आज दूसरे दिन कार्यक्रम मे पधारे पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।दण्डी आश्रम मे चल रहे प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आज दूसरे दिन कार्यक्रम मे पधारे क्षेत्रिय महामंत्री हरीश ठाकुर ने संगठन की संरचना मे हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होने कहा कि सरकार मे रहते हुए हमारी बहुत जिम्मेदारियां है। जिन्हे हमे अच्छी तरह निभाना है। क्षेत्रिय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,नेताओं की पार्टी नही। उन्होने कहा कि जनता से संवाद करते रहना चाहिए। कार्यक्रम मे पधारे सांसद राज्यसभा डा.अनिल अग्रवाल ने कहा कि 6 वर्ष पूर्व अन्तोदय सेवा की योजना शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी जी का अन्तोदय योजना चलाने का यह मकसद रहा है कि अन्तिम पायदान तक सरकार की इन सुविधाओं/सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। अतः सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।

सरकारी योजनाओ पर नजर रखनी चाहिए कि उक्त जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नही। भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर मे पधारे डॉ.चन्द्र मोहन प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन प्रदेश मंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डा.देशबन्धु तोमर,वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, पूर्व सभासद संजय गर्ग,श्रीमोहन तायल, अचिन्त मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =