Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

योगी आदित्यनाथ की मुहिम- प्रदेश भर मे वन महोत्सव आयोजित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के चलते प्रदेश भर मे वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसका उददेश्य प्रदेशभर मे अधिकाधिक वृक्षारोपण करना है। ताकि वातावरण शुद्ध एवं हराभरा रहे तथा प्रदूषण से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस मुहिम के तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ,सामाजिक एवं स्वयंसे संस्थाओ व पर्यावरणविद भी क्लीन यूपी ग्रीन यूपी कार्यक्रम मे अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इसी संदर्भ मे आज भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने रूडकी रोड स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर मे पौधारोपण करते हुए सभी जनपदवासियो से अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण करने का आहवान भी किया।

ताकि सरकार की इस मुहिम को गति दी जा सके व वातारण हराभरा एवं शुद्ध हो सके। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल साबित करने मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं शुद्ध वातावरण की भी अहम भूमिका होगी।

वृक्षारोपण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बीजेपी नेता जगदीश पांचाल, सभासद अरविंद धनगर, सभासद हनी पाल, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। विदित हो कि बीते दिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल ने भी जिला पशु चिकित्सालय परिसर मे वृक्षारोपण किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =