गोवंश के अवशेष सहित वांछित गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने ग्राम भोजाहेडी के जंगल से गोवंश के अवशेष सहित वांछित जुल्लू और जुल्फिकार पुत्र मुरसलीन निवासी भोजाहेडी को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश के जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुरकाजी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के दौरान ग्राम भोजाहेडी के जंगल मे गौकशी की सूचना पर ेछापामारी के दौरान गावंश अवशेष सहित आरोपी जुल्लू व जुल्फिकार पुत्र मुरसलीन को तमंचा व कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सबइंस्पैक्टर शैलेन्द्र सिह व साथी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
