Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के नाम शिवसेना द्वारा ज्ञापन दिया गया

मुजफ्फरनगर। शिवसेना इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के नाम एक ज्ञापन दिया गया ।उक्त ज्ञापन मे १९ अप्रैल २०१९ से लेकर आज तक आर.के.कॉन्ट्रैक्टर कम्पनी के द्वारा लगभग ३०० महिला सफाईकर्मियों को नगरपालिका का कार्य करते थे कोई वेतन नहीं दिया गया

और ठेकेदार इमरान द्वारा सभी से बीस-बीस हजार रुपये भी आर.के.कॉन्ट्रैक्टर व एटूजेड कम्पनी में लगवाने के लिए इन लोगों से जमानत राशि के रूप में लिए थे ।वे भी आजतक वापिस नहीं किए गए इसलिए शिवसेना प्रशासन से माँग करती हैं कि इन सभी कर्मचारियों का पैसा दिलाया जाये नहीं तो मंगलवार को शिवसैनिक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे ।

इस दौरान जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा,आई.टी.सेना प्रभारी गौरव सिंह आजाद,मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, जिला महासचिव मनीष बालियान,शुभम वाल्मीकि, भवानी सेना की कार्यकर्ता संतोष देवी,माया देवी, ममता देवी,मुकेश देवी,नीलम देवी, किरनो देवी,सुशीला देवी, कविता देवी, बबिता देवी,कोमल देवी आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =