उत्तर प्रदेश

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु मण्डल के अधिन क्षेत्र में कैम्पों का किया जायेगा आयोजन

मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मुजफ्फरनगर ने बताया कि पावर कारपोरेशन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु इस मण्डल के अधीन क्षेत्र में 05 दिसम्बर को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड, गांधी कालोनी उपकेन्द्रो तथा ग्राम शेरपुर एवं बागोवाली, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-द्वितीय मुजफ्फरनगर के रसूलपुर एवं ककरौली उपकेन्द्रो तथा विद्युत नगरीय तिरण खण्ड- तृतीय मुजफ्फरनगर के शामली रोड, नुमाईश ग्राउण्ड एवं शेरनगर उपकेन्द्रो तथा सुजडू जहांगीर पट्टी एवं दिनांक 6 दिसम्बर को विद्युत नगरी वितरण खण्ड-प्रथम मुजफ्फरनगर के मिमलाना, जिला अस्पताल, जानसठ रोड उपकेन्द्र तथा ग्राम रथेडी में विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय मुजफ्फरनगर के बरला एवं सिखेडा उपकेन्द्रो तथा विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड, महावीर चौक उपकेन्द्रो, करीम नगरख् बिलासपुर एवं कुकडी ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।

इस कैम्पों में उपखण्ड अधिकारीध्अधिशासी अभियन्ता कार्मिकों के साथ उपस्थित रहेगे। कैम्पों के दौरान उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन, उनके मीटर एवं नवीन संयोजन की शिकायतों का निस्तारण एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराये जायेगे।

सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में पहुंचकर बिल ठीक कराने, मीटर व नये संयोजन की शिकायतों का निस्तारण कराये एंव अपनें बकाया के बिल जमा कराते हुए कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =