डॉक्टर ने युवक को घोंपी कृपाण, युवक की हुई मौत..पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया
मुजफ्फरनगर। घर से दूध लेने जा रहे डॉक्टर से हुई मामूली कहासुनी में एक युवक की जान चली गयी, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है |
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मोतीमहल निवासी डा. प्रिंस कथूरिया आज देर शाम अपनी पत्नी के साथ घूमते हुए दूध लेने जा रहे थे, जब वह मोतीमहल में गणेश डेरी की दुकान के सामने पहुंचे, तो वहां सतीश नामक का एक व्यक्ति खडा था
आरोप है कि सतीश और उसके साथी वहां कुछ खा रहे थे जिसमे से किसी ने कुछ थूका तो वो डॉक्टर कथूरिया की तरफ गिर गया जिस पर डॉक्टर कथूरिया ने कहा कि न तुमने मास्क लगा रखा है और न सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हो इस पर सतीश व उसके साथियों ने कहा कि खाते समय कौन मास्क लगाता है |
शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार गणेश डेयरी के सामने आज शाम किसी बात को लेकर डॉक्टर का एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद डॉक्टर कथूरिया ने युवक के ऊपर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मेरठ रेफर। @muzafarnagarpol कार्यवाही कर रही हैं। pic.twitter.com/1qhxr513PW
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 18, 2020
पुलिस के अनुसार इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस पर डा. कथूरिया ने अपनी कृपाण से सतीश के पेट में ताबडतोड कई वार कर दिये, जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया और लहुलूहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। सतीश को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिये रैफर कर दिया ।
मेरठ पहुँचते ही गंभीर रूप से घायल सतीश ने दम तोड दिया।
इसी बीच डा. कथूरिया अपनी खुली पगडी व नोचे हुए बालो समेत शहर कोतवाली पहुंच गये और उक्त व्यक्ति पर खुद पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने लगे, सतीश पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची
जहां उसकी गंभीर हालत का पता चलने पर शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने डा. कथूरिया को हिरासत में ले लिया। सतीश की मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने डा. कथूरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है |
