उत्तर प्रदेश

बुढ़ाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर विकलांग का शव मिलने से फैली सनसनी

बुढ़ाना। आज शुक्रवार की सुबह बुढ़ाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक विकलांग व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज़ शुक्रवार की सुबह कस्बा बुढ़ाना के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक विकलांग व्यक्ति की आकस्मिक मौत हो गयी।

तब इसकी सूचना बुढ़ाना पुलिस को किसी के माध्यम से मिली तो मौके पर बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह आये। उन्होंने मौके पर जमा भीड़ से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया

लेकिन मृतक विकलांग व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। तब उन्होंने इसकी सूचना जमीयत उलमा-ए-हिंद हिन्द बुढ़ाना के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन करबला को दी

तो वे बुढ़ाना नगर पंचायत के सदस्य मौहम्मद राशिद मंसूरी और मौलाना शोयब को इसकी जानकारी दी तो वे भी मौके पर आये लेकिन वे भी शव की शिनाख्त नहीं कर सके।

पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

मृतक ठंड से मरा है इसकी चर्चा यहां पर जोरों शोरों से है लेकिन प्रशासन से इस बात से इंकार किया है।

बुढ़ाना पुलिस ने अज्ञात मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nine =