मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 8 कचरा माफियाओं पर मुकदमा दर्ज, पेपर मिल भी सीज
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ प्रदूषण फैला रही एक पेपर मिल को सीज किया है।जनपद में प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों व आरटीआई एक्टिविस्ट की शिकायत पर प्रदूषण विभाग के अधिकारी अंकित सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ बड़े कचरा माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करवा बडी कार्रवाई के साथ एक पेपर मिल को भी सीज किया है।
— News & Features Network (@mzn_news) June 24, 2021
मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड व जानसठ रोड पर अवैध रूप से चल रहे कचरा पन्नी प्लास्टिक कारोबार को प्रदूषण विभाग ने चिन्हित करते हुए आठ कचरा माफियाओं पर कार्रवाई की है। आरटीआई एक्टिविस्ट सुमित मलिक की शिकायत पर जिला प्रशासन व प्रदूषण विभाग ने संज्ञान लेते हुए तीन कचरा माफियाओं के गोदामों व क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कारोबार पर कार्रवाई करते हुए उनके प्लांट को सीज की कार्रवाई करते हुए नामित किया है।
आरोप है कि क्षेत्र में लगातार इस तरह के कारोबार से क्षेत्र के लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जो कि क्षेत्र में पूरी तरह वातावरण दूषित हो रहा था और क्षेत्र में प्रदूषण के बढ़ते होने से क्षेत्र में अनेकों बीमारी फैल रही थी। इन सभी शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन के आदेश अनुसार प्रदूषण विभाग की टीम ने पहुंचकर इस तरह के अवैध रूप से चल रहे गोदामों पर कार्रवाई की है।
प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। वही इस बड़ी कार्यवाही से पेपर मिलों व कचरा माफियाओं में हडकम्प मचा हुआ जिसके बाद पंजाब से पेपर मिलों द्वारा भेजा जा रहा कचरा माफियाओं पर भी पंजाब प्रदूषण विभाग कार्यवाही की तैयारी में लगा हुआ है
यह कचरा पेपर मिलो में आग जलाने के काम आता है जिसके धुएं से वातावरण में प्रदूषण फैलता है ओर कई बड़ी बीमारियां भी वातावरण में फैलती है।
कचरा माफिया साजिद पुत्र हसन अली ग्राम दधेड़ा, नोशाद पुत्र नवाब अली ग्राम दँधेड़ा, मुस्लिम पुत्र रुड़ा ग्राम दधेड़ा, वाजिद पुत्र मोहर्रम ग्राम दधेड़ा, नसीम पुत्र मांगी हसन ग्राम दंडहेड़ा, नियाज पुत्र अब्बास ग्राम मखियाली, गुलनवाज पुत्र अब्बास ग्राम मखियाली, इमरान उर्फ मानू पुत्र अहसान ग्राम बिलासपुर के खिलाफ प्रदूषण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

