Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रौपर्टी खरीदने के मामले में व्यापारी ने की साध्वी के साथ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी, चैक हुए बाउंस

जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति मंदिर की साध्वी राजरानी माता के साथ एक व्यापारी ने प्रौपर्टी खरीदने के मामले में 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

प्रौपर्टी खरीदने के दौरान दिए गए चैक बाउंस हो गए हैं और अब भुगतान करने से इंकार कर दिया है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । थाना नई मंडी पुलिस को दी गई तहरीर में साध्वी राज रानी माता निवासी शिव शक्ति मंदिर, भरतिया कॉलोनी ने बताया कि उन्होंने एक अचल सम्पति एक मकान परगना मुजफ्फराबाद मौजा नागल तहसील बेहट जिला सहारनपुर को पंकज कुमार धर्मानी पुत्र मुनीश कुमार निवासी अलमासपुर नया थाना नई मंडी, जिसका आफिस सिद्धबली शुगर, गणपति काम्प्लैक्स, नई मंडी में है, को 42 लाख रुपए मैं बेचना तय किया था

जिसमें ₹900000 के दो चैक व ₹200000 आइएमपीएस द्वारा उनके खाते में आए थे तथा अन्य बकाया 3100000 रुपए का पेमेंट की बाबत 4 चैक, जिनमें 950000 के दो चैक व एक चैक 7 लाख व एक चैक 5 लाख रुपए के दिए थे

जिसके बाद बैनामा कर दिया गया था। तत्पश्चात उक्त चैक भुगतान के लिए बैंक खाते में लगाए गए, पंकज के बैंक खाते में पैसा नहीं होने के कारण उक्त चैक बाउंस हो गए थे

इस मामले में उक्त पंकज से कहा गया तो उसने उक्त बाउंस चैक वापस नहीं लिए और भुगतान करने से इंकार कर दिया है और कोई भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीडित साध्वी ने इस मामले में पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई गई हैं। आज प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ साध्वी राजरानी माता से मिलकर उनकी समस्या को प्रमुखता से सुना और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।

मनीष चौधरी ने एस एस पी अभिषेक यादव से साध्वी की सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, कुणाल चौधरी लक्की, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =