उत्तर प्रदेश

Salman Khurshid के खिलाफ दर्ज होगा केस, हिंदुत्व  की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम व आईएसआईएस से

Salman Khurshid के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ में मुकदमा दर्ज होगा। सलमान खुर्शीद पर हिंदू धर्म तथा हिंदुत्व  की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम व आईएसआईएस  से करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ACJM शांतनु त्यागी ने बुधवार को यह आदेश थाना प्रभारी बख्शी का तालाब को दिया है। जिसमें कहा गया है, कि वह तीन दिन में रिपोर्ट की कॉपी कोर्ट भेजें तथा मामले की जांच करें।

बीकेटी निवासी शुभांशी तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री Salman Khurshid  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट को दी थी। जिसमें उसने बताया था, कि सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’में कुछ अंश अत्यंत विवादास्पद तथा हिंदू धर्म पर कुठाराघात करने वाले हैं। इससे उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं।

इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)  ने अपनी पुस्तक के प्रचार के दौरान दिए इंटरव्यू में हिंदुत्व की तुलना ‘जानवर’ और ‘हैवान’ से की है। वादिनी शुभांशी तिवारी ने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में अर्जी दी थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 1 =