वैश्विक

CBI ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र,स्पूफिंग के जरिए 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की रंगदारी वसूलने का आरोप

CBI ने शुक्रवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा जिन लोगों की जांच की जा रही थी उन लोगों से कथित तौर पर फर्जी फोन नंबर (स्पूफिंग) के जरिए 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की रंगदारी वसूलने के मामले में यह आरोप पत्र दायर किया गया है.

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,चेंगलपट्टू के समक्ष दायर अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कथित तौर पर डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर धोखा देने की साजिश रची.

एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में चंद्रशेखर और उसके कानूनी मामलों को देखने वाले संजय जैन का नाम लिया है. चंद्रशेखर विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के लिए कई मामलों का सामना कर रहा है.

CBI के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘आरोपियों में से एक  ने अक्टूबर 2019 के दौरान हिरासत में पैरोल पर रहते हुए कथित रूप से अपराध किया था. कॉल स्पूफिंग तकनीकों का उपयोग करके खुद को भारत सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए ऐसे कई लोगों को फोन किया जो विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में जांच का सामना कर रहे थे.’

एजेंसी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उनके मामलों को निपटाने के आश्वासन पर उनसे रिश्वत के रूप में खासी धन उगाही की, लेकिन उसने अपने निजी इस्तेमाल के लिए इसका दुरुपयोग किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 7 =