वैश्विक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कस्बा और किरनी इलाके में गोलीबारी,एक जवान शहीद

शनिवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कस्बा और किरनी इलाके में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस दौरान एक जवान शहीद हो गया , जबकि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को उधमपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजौरी जिलों में इस महीने अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई यह तीसरी मौत है। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में कोई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुआ है या नहीं।

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शनिवार शाम को भी कीरनी और कस्बा में सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की थी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

जो लोग खेतों में काम कर रहे थे वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने कीरनी और कस्बा सेक्टर में पहले हल्के और फिर बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी।  

इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इससे नियंत्रण गांव कस्बा, कीरनी, मंधारा, दिगवार तेडवां, डोकरी आदि में मोर्टार गिरने और उनके धमकों का शोर सुनाई देने लगा। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का सेना ने भी की जवाब दिया। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इन्हीं क्षेत्रों में गोलीबारी की थी, जिसका सेना ने जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह करते हुए उनके पांच जवानों को ढेर किया था। उस नुकसान के बावजूद शनिवार को फिर गोलीबारी शुरू कर दी ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21450 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =