पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन मनाया, भाजपा कार्यालय पर चश्मा वितरण
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ७०वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर चश्मा वितरण किया गया।
मुज़फ्फरनगर-सेवा सप्ताह में @BJP4MZN जिला कार्यालय पर आज चश्मे वितरण का कार्यक्रम हो रहा है। pic.twitter.com/MXds588ejI
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 15, 2020
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का ७०वां जन्म दिवस सेवा की प्ररेणा के साथ मनाया जा रहा है।
इसके लिए ही पार्टी स्तर पर देश भर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया
आज गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर ७० जरूरतमंदों लोगों को नजर के चश्मे निःशुल्क रूप से वितरित किये गये।
उन्होंने बताया कि आगे भी इस कार्यक्रम में पार्टी स्तर से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सप्ताह भर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे।
इस अवसर पर विजय शुक्ला के अलावा रूपेन्द्र सैनी, सचिन सिंघल, अशोक कंसल, सतपाल सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
