फिल्मी चक्कर

महेश बाबू के लिए जश्न का मौका, “सरिलरु नीकेवरु” ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

महेश बाबू की “सरिलरु नीकेवरु” ने पिछले सप्ताहांत सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और सुपरस्टार के करियर की 26वीं फिल्म के लिए उन पर अपार प्रेम और प्रशंसा की बौछार की जा रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए, फिल्म ने कुछ ही दिनों में बेंचमार्क 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है! अपनी फिल्म की सफल रिलीज़ का जश्न मनाते हुए, महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशी साझा की है और लिखते है,”And the BLOCKBUSTER party continues… #SarileruNeekevvaru”

https://www.instagram.com/p/B7RSRESHj3c/

फिल्म ने सप्ताहांत में दुनिया भर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है जिसके लिए महेश बाबू को अपने प्रियजनों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। अभिनेता की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने बहुत सारे लोगों का मनोरंजन किया है।

जबकि महेश बाबू ने अपने आकर्षण और परफॉर्मेंस के साथ हमें फिर से आकर्षित कर लिया है, वही रश्मिका, संगीता और अन्य लोग अपने कॉमिक किरदारों के साथ आपको हँसी और मनोरंजन से जोड़े रखेंगे।

महेश बाबू की हर फिल्म को 100 करोड़ पार करने के लिए जानी जाती है और ‘ब्लॉकबस्टर का बाप’ के नाम से प्रसिद्ध है। 

“सरिलरु नीकेवेरु” अनिल सनकारा, दिल राजू और महेश बाबू के बैनर एके एंटरटेनमेंट्स और साथ ही जीएमबी एंटरटेनमेंट के तहत संयुक्त रूप से निर्मित है।  

 

निशा गोस्वामी द्वारा संपादित)

Goswami

Nisha is a senior content editor & writer. She writes about the latest Bollywood films, web series and social media reviews. Contact E.mail- nisha.goswami@spicebhasha.in

    Goswami has 24 posts and counting. See all posts by Goswami

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 + twelve =