वैश्विक

निजी स्कूल की बस खेतों में जाकर पलटी

 स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया और 50 से ज्यादा बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा पंजाब के कपूरथला में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। बस अकाल एकेडमी सुल्तानपुर लोधी स्कूल की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, हर रोज की तरह बस सुल्तानपुर लोधी के आसपास के इलाके से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली। घना कोहरा छाया हुआ था, जिस वजह से ड्राइवर प्रीतम सिंह को सामने से आ रहा ट्रक नजर नहीं आया।

लेकिन प्रीतम सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए टक्कर से बचने को बस को सड़क किनारे कच्ची जमीन पर उतार दिया। लेकिन अचानक कट लगने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ती हुई खेतों में जाकर पलट गई।

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और उन्हें बस से निकाला। कुछ बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही डीएसपी सरवन सिंह बल मौके पर पहुंचे।

(NEWS FROM AU WEBSITE)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 6 =