श्रृद्धा के साथ श्री गुरू अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिंह सभा,मुजफ्फरनगर द्वारा शहीदो के सिरताज साहिब श्री गुरू अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी पर्व बहुत ही श्रृद्धा व प्रेम के साथ श्री गुरू सिह सभा, मुजफ्फरनगर की की और से गुरूद्वारा निकट रोडवेज पर मनाया गया।
जिसमे 12 जून 2021 को गुरूद्वारा साहिब मे रखे गए। श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमे अनेक श्रृद्धालूओ ने गुरू घर आकर माथा टेका और गुरू अर्जुन देव जी की शहादत को नमन किया।
इसमे सबसे पहले गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी के हजूरी रागी जत्था स.विरेन्द्र सिह पंछी ने संगतो को कीर्तन द्वारा निहाल किया। उसके उपरान्त रूद्रपुर से विशेष तौर से आए कथा वाचक स.सतनाम सिह ने गुरू अर्जुन देव के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होने कि उनका जन्म गोइदवाल साहिब में 15 अप्रैल 1563 को हुआ श्री गुरू रामदास साहिब जी के यहां हुआ था। ये सिक्खो के पांचवे गुरू थे। सिख संस्कृति को गुरू जी ने घर घर पहुंचाने का अथाह प्रयास किया।
शहीदी दिवस के मददेनजर अलग अलग स्थानो पर 15 दिन तक छबील लगाकर राहगीरो को शर्बत वितरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रधान स.गुरूचरण सिह बराड,महासचिव स.देवेन्द्र सिह नागपाल,स.त्रिलोचन सिह सेखो,स.प्रिन्स सिह,स.कप्ताल सिह नागपाल,स.वरूण जीत सिह नागपाल, स.सुखदर्शन सिह बेदी,स.धनप्रीत सिह चन्नी बेदी,स.पुनीत सिह नागपाल,मीडिया प्रभारी स.हरप्रीत सिह सन्नी आदि अनेक पदाधिकारी व श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

