Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

केन्द्र व प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर रहीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर में एकात्म मानवाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर, राष्ट्रवादी महान विचारक और हमारे पद प्रदर्शक पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जनपद के २१६७ बूथ ३०३ सेक्टर व २९ मण्डलो में पुष्पांजलि/श्रद्धाजलि का कार्यक्रम पार्टी समस्त जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता के द्वारा मनाया गया।

इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गाँधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ० आर. एन. त्यागी क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजीव गर्ग रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल व डॉ० आर.एन त्यागी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल जी के सपनो को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाए पहुचा रही है

इसमें गरीब महिलाओ के लिए उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से प्रत्येक गाँव व घर को बिजली बेघरो को घर, शोचालयो का निर्माण, प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोडकर जनधन खाते खुलवाये

वृद्ध विधवा व दिव्यांगो को पेंशन देकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने कार्य रही । आज भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतवर्ष को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रयास व मेहनत कर रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हमारे प्ररेणा स्त्रोत जनसंघ के संथापक प० दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चल रहे सरकार के कार्यकर्ता व योजनाओ का हम सब कार्यकर्ताओ को जन जन तक प्रचार प्रसार करके लाभ दिलाना है।

प्रधानमंत्री द्वारा किया गया आव्हान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कुटिर उद्योग को बढ़ावा देकर प्रत्येक व्यक्ति को स्वालम्भी बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है।

कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, अमित प्रमुख, जिला महामंत्री सुशील पुंडीर, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, सचिन सिंघल, रेनु गर्ग, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तेजपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, हिमांशु सैनी, सन्नी वर्मा युवा मोर्चा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 6 =