Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सरकार द्वारा लाए गए विधेयकों का कड़ा विरोध: सपाईयों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। किसान एवं श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विधेयकों का समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध करते हुए आज मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिला मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, मेराजुद्दीन तेवड़ा, मुकेश चौधरी, मिथलेश पाल, चंदन सिंह चौहान, जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, साजिद हसन, गौरव जैन,शलभ गुप्ता ,शौकत अंसारी, ने सपा हाईकमान के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर किसानों एवम श्रमिकों के विरुद्ध केंद्र व यूपी सरकार की योजनाओं व विधेयकों का विरोध करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसान एवं श्रमिकों का भला सिर्फ समाजवादी पार्टी सरकार में ही संभव है

भाजपा सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में किसानों मजदूरों एवं सभी वर्गों का उद्योगपतियों के इशारे पर बड़ा आहत किया है,केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून से किसानों के लिए स्थापित मंडिया धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी

कॉन्ट्रैक्ट खेती से किसान देर सवेर बदहाल और बर्बाद हो जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की भाजपा सरकार की नीति देश की संपदा को निजी क्षेत्रों को सौंप देने की है

इसलिए ही ऐसे काले कानून लाए जा रहे हैं जिससे कर्मचारी बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे, उन्होंने मुजफ्फरनगर की सभी शुगर मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान के भी मांग की हैं।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eighteen =