वैश्विक

चाड की सेना ने की बड़ी सैन्य कार्रवाई : बोको हराम के एक हजार लड़ाके मारे गए

चाड की सेना ने लेक चाड के द्वीपों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। चाड के सैनिकों की तरफ से किए गए इस ऑपरेशन में बोको हराम के एक हजार लड़ाकों को मार गिराया गया है। इस मामले पर सेना के प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमांडोआ ने बताया कि यह सैनिक ऑपरेशन कुल आठ दिनों तक चला, जहां इस लड़ाई में 52 सैनिकों की मौत हो गई वहीं, 196 अन्य सैनिक घायल हो गए।

इस अभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र में अपना अड्डा जमा चुके चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है। यह सैनिक कार्रवाई उस हमले का जवाब है जो पिछले महीने चरमपंथियों की तरफ से किया गया था। बता दें कि बोको हराम के चरमपंथियों ने पिछले महीने घातक हमला कर चाड के 92 सैनिकों को मार डाला था।

https://twitter.com/von_Bismack/status/1246571836797865992?s=20

 बोको हराम संगठन के चरमपंथियों का यह संघर्ष पिछले एक दशक से चलते आ रहा है। इस खूनी संग्राम में चरमपंथियों ने  हजारों लोगों की जान ली है। इस दौरान इन हमलावरों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =