अमेरिकी नौसेना ने किया हाई-एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण
अमेरिकी नौसेना ने एक हाई-एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है। यह परीक्षण प्रशांत महासागर में एक जंगी जहाज पर किया गया
#USSPortland (LPD 27) conducts Laser Weapon System Demonstrator Test in Pacific: https://t.co/zZJglgDIcf @USNavy @USNavyResearch #NavyLethality pic.twitter.com/K8xtcEWiRz
— U.S. Pacific Fleet (@USPacificFleet) May 22, 2020
जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी जारी की गई है। नौसेना के प्रशांत बेड़े ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है।
वीडियो में दिख रहा है कि युद्धपोत के डेक से एक तेज लेजर बीम निकल रही है। इस बीच लेजर बीम के सामने आने वाला ड्रोन जलने लगता है।
प्रशांत बेड़े ने कहा कि लेजर हथियार ड्रोन या हथियारों वाली छोटी नौकाओं के खिलाफ भी काम में लाया जा सकता है।
हालांकि नौसेना ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह परीक्षण कहां किया गया। नौसेना ने सिर्फ यह बताया कि परीक्षण 16 मई को प्रशांत महासागर में हुआ।
नौसेना ने लेजर हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
The US successfully tested a laser weapon that can destroy aircraft mid-flight

