इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किए जाने को चुनौती: सरकार को नोटिस जारी
न्यायालय ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किए जाने को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को सोमवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। यह जनहित याचिका ‘इलाहाबाद हेरिटेज सोसायटी’ की ओर से जारी की गई है।
प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे और न्यायमूर्ति बी. आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एक पीठ ने राज्य को नोटिस जारी किया। केंद्र सरकार ने पिछले साल एक जनवरी को इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने की मंजूरी दी थी।
Supreme Court issues notice to the Uttar Pradesh Government after hearing a plea filed by a petitioner, challenging the validity of changing name of district Allahabad as Prayagraj. pic.twitter.com/eIK5Jr1pia
— ANI (@ANI) January 20, 2020

