उत्तर प्रदेश

Chandauli News: दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आए संदिग्ध युवक -युवती, दो किलो अफीम बरामद

Chandauli News:  दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध युवक और युवती को गिरफ्तार किया है. सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 के पश्चिमी छोर से इनको गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक और युवती के पास से दो किलो अफीम बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल, सोमवार की रात डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 के पश्चिमी छोर पर एक युवक और युवती को संदिग्ध पाया गया. दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से दो किलो बीस ग्राम अफीम बरामद की गई. बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्यारह लाख बताई गई. आरोपितों के खिलाफ जीआरपी ने कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया.

बताया गया कि दोनों युवक-युवती को संदिग्ध देखकर पुलिस ने उन्हें प्रेमी प्रेमिका समझा था. प्रथम दृष्टया उन्हें प्रेमी प्रमिका समझकर उनसे पूछताछ की जा रही थी. लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो वो घबराने लगे. ऐसी स्थिति में जीआरपी को उन पर शक हुआ. जिसके बाद उनकी तलाशी करवाई गई. इस दौरान उनके पास से दो किलो से अधिक की अफीम बरामद हुई.

युवक-युवती के पास अफीम की खेप देखकर पुलिसकर्मी चौंक गए. जीआरपी ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने लेकर गई. जहां उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि युवक-युवती पिछले कुछ वर्षों से एक दूसरे के अच्छे मित्र हैं. फिलहाल जीआरपी, दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह से संदिग्ध युवक और युवती को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो किलो बीस ग्राम अफीम बरामद की गई है. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11 लाख है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =