चरथावल: इनामी बदमाश मुठभेड में गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने मुठभेड के दौरान एक शातिर बदमाश को तमंचे व कारतूस,एक छुरी व स्कार्पियो कार आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए बदमाश के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत गश्त कर ही पुलिस टीम ने मुठभेड मे गौकशी के वांछित को दबोच लिया।
अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना प्रभारी सूबे सिह यादव क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्यामपुर से बलवा खेडी जाने वाले रास्ते पुलिस मुठभेड के दौरान शातिर अभियुक्त भूरा पुत्र फारूख निवासी कुटेसरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी भूरा के खिलाफ गौकशी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। मुठभेड के दौरान आरोपी भूरा के दो अन्य साथी भाग निकले। मुठभेड मे शातिर भूरा गोली लगने से घायल हो गया। बताया जाता है कि आरोपी पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित है।
