उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आरआरटीएस पर अपनी सहमति प्रकट करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर मंदिर में भेंट करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘पूर्वांचल का सतत विकास – राष्ट्रीय वेबीनार व संगोष्ठी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व गुरु गोरक्षनाथ से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कपिल देव ने मुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए उनको अवगत कराया कि आरआरटीएस का मुजफ्फरनगर में लाया जाना मुजफ्फरनगर के विकास के लिए, यहां के उद्योगों को प्रगति प्रदान करने के लिए एवं गन्ने की मिठास को और अधिक मीठी करने के लिए अति आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति प्रकट करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की भी चर्चा हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − eight =