वैश्विक

चीनी सेना युद्ध की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण को बढ़ा रही

चीनी सेना ने गलवां घाटी में एलएसी पर पक्के निर्माण कर रखे हैं।  इसी तरह कोंका दर्रे में भी चीन की लाल सेना का अड्डा नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच पीछे हटने पर सहमति के बावजूद चीन धोखेबाजी से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने उल्टे भारत पर गलवां में झड़प का आरोप लगा शांति का उपदेश दिया।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेनाओं को पीछे हटाने पर बनी सहमति के एक दिन बाद चीन के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने नई कूटनीतिक चाल चलते हुए गलवां घाटी में हुई झड़प के लिए भारत को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। 

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता कायम रहेगी।

सीमा पर भारत ने एकतरफा कार्रवाई की जिससे हिंसा हुई। कियान ने कहा, भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्षों की पूरी जिम्मेदारी भारतीय पक्ष की है।

गलवां घाटी में हिंसा की घटना भारतीय पक्ष के एकतरफा उकसावे की कार्रवाई और दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी सहमति के उल्लंघन की वजह से हुई है। 

वू ने कहा, चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं, ऐसे में सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना दोनों पक्षों के साझा हितों में है और इसके लिए दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, चीनी सेना कोरोना वायरस के कम होने के साथ ही युद्ध की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण को बढ़ा रही है। पीएलए के तिब्बत मिलिट्री कमांड ने हाल ही में पठारी इलाकों में लाइव फायर ड्रिल किया था।

इसके जरिए सैनिकों की संयुक्त युद्ध क्षमता को परखा गया। यह ड्रिल नियमित रूप से हो रही है और किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =