entertainment

‘दबंग 3’ के चुलबुल पांडे ने ‘हुड हुड’ गाने में एक नए हुक स्टेप के साथ जोड़ा एक नया ट्विस्ट

“हुड हुड दबंग” बॉलीवुड के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित गानों में से एक है। फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त में इस गाने ने एक नए अवतार में वापसी कर ली है जिसमें डांस और एंटरटेनमेंट सहित सब कुछ तीन गुना है। दबंग 3 के टाइटल ट्रैक हुड हुड के साथ चुलबुल पांडे एक नया ट्विस्ट ले कर आये है, जिसके साथ दुनिया को झूमने के लिये एक नया हुक स्टेप मिल गया है।

निस्संदेह, फ़िल्म का यह टाइटल ट्रैक वर्ष का सबसे प्रतीक्षित गानों में से एक है, और जिसके सिर्फ ऑडियो मात्र को यूट्यूब पर लगभग 10 मिलियन बार देखा गया है। चुलबुल पांडे ने एक पोस्ट के साथ अपने सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर किया है।

  
फ़िल्म दबंग 3 के एल्बम से सबसे पहले हुड हुड का वीडियो रिलीज किया गया है जिसे देखकर फ़िल्म में नज़र आने वाले एंटरटेनमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है! महेश्वर में 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अहिल्या किले के घाटों पर फिल्माया गया, हुड हुड गाने में चुलबुल पांडे से जुड़ा वह सब कुछ है जिसे दर्शक देखना चाहते है। एंटरटेनमेंट, बोल्ड और भव्यता सब कुछ इस गाने में एक साथ देखने मिल रहा है।

आकर्षक हुक स्टेप के अलावा, गाने में कुछ साहसी सीक्वेंस भी देखने मिल रहे है जिसने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है।

प्रसिद्ध जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा रचित इस गाने को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। वही, जलीस शेरवानी और दानिश साबरी द्वारा लिखित “हुड हुड दबंग” को दिव्या कुमार, शबाब साबरी और साजिद ने अपनी आवाज़ दी है।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “दबंग 3” प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।  

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk