Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सफाई व्यवस्था को सुधारने और स्वच्छ बनाने के लिए अभियान में जुटे सिटी मजिस्ट्रेट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में सफाई व्यवस्था को सुधारने और स्वच्छ बनाने के लिए अभियान में जुटे सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने वार्ड १५ का भ्रमण कर वहां की स्थिति को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान कार्य से अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मियों का वेतन रोकने के लिए भी सिटी मजिस्टेऊट ने पालिका को लिखा है। शहर के तमाम वार्डा में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते जिला प्रशासन की पहल पर खुद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसमें सबसे बडी शिकायत सफाई कर्मियों के ड्यूटी पर ना पहुंचने की थी। इसे लेकर उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी सफाईकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में आज सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने वार्ड नंबर १५ में घूम घूम कर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था को लेकर मौहल्लेवासियों व दुकानदारों से बातचीत की और पूछा कि सफाई कर्मी आते हैं या नहीं और जो कूड़ा निकालते हैं उसे कब उठाते हैं।

नालिया साफ होती हैं कि नहीं होती हैं। सड़क पर झाड़ू लगती है कि नहीं लगती है। महिलाओं व दुकानदारों ने नगर पालिका सफाई कर्मचारियो और सफाई कार्य की स्थिति को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी दी।

कुछ स्थानों पर सफाई ना होने और कर्मचारियों के ना आने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका कोषाधिकारी को ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए पत्र जारी कर दिया है।

अब हर वार्ड में सिटी मजिस्ट्रेट खुद नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा सफाई का औचक निरीक्षण करेंगे । निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =