वैश्विक

देश के इन हिस्सों में फिर लगा लॉकडाउन, महाराष्ट्र सीएम ने बुलाई आपात बैठक

मुंबई . कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार यवतमाल, अमरावती और अकोला जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किसी भी वक्त वहां सख्त पाबंदियों का ऐलान कर सकती है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह बैठक की और उसी के आधार पर कदम उठाए जाने की संभावना है।

मुंबई ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है. आठ जिले ऐसे हैं जिनमें पिछले हफ्ते में ही औसतन 8 प्रतिशत से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं.

ये 8 जिले हैं पुणे, नासिक, नागपुर, वर्धा, यवतमाल, अमरावती, अकोला और बुलढाना. इन आठ जिलों में से तीन जिले ऐसे हैं जिन्होंने आने वाले रविवार के दिन अपने यहां लॉकडाउन की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में नाईट कर्फ्यू के पालन के आदेश दे दिए हैं.

ये तीन जिले अमरावती, अकोला और यवतमाल हैं.हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए जो 2021 में राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

जिलों में बुधवार को सबसे ज्यादा 230 नए मामले अमरावती में आए। यहां मंगलवार को 82 मामले आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि अकोला नगर निगम में बुधवार को 105 और मंगलवार को 67 नए मामले आए।

सूत्र ने बताया, ”सरकार किसी भी वक्त यवतमाल, अमरावती और अकोला शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा सकती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सुबह इस पर चर्चा की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =