वैश्विक

CJI DY Chandrachud पहुंचे नेपाल

भारत के प्रधान न्यायाधीश DY Chandrachud शुक्रवार की शाम 4 बजे अपने तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे. भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है. इस दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे और बाल अधिकार पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे. नेपाल के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ के निमंत्रण पर वे यहां पहुंचे. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश डॉ. आनंद मोहन भट्टाराई ने उनका स्वागत किया.

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता वेद प्रसाद उप्रेती ने बताया, ‘यह इतिहास में पहली बार है कि भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश ने नेपाल की आधिकारिक यात्रा की.’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ शनिवार को काठमांडू में केंद्रीय बाल न्याय समिति द्वारा बाल अधिकारों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे.

उप्रेती के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उसी शाम नेपाल के प्रधान न्यायाधीश के साथ एक मैत्रीपूर्ण बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति श्रेष्ठ अपने भारतीय समकक्ष के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अपनी आधिकारिक यात्रा समाप्त कर रविवार को लौटेंगे.

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में नेपाल के दो न्यायाधीश सीजेआई DY Chandrachud की अदालती कार्यवाही देखी. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं हमारी पीठ में दो बहुत प्रतिष्ठित न्यायाधीशों का स्वागत करता हूं.’ इसी दौरान सीजाआई ने यह भी घोषणा की थी कि वे जल्द ही एक भारत-नेपाल विनिमय कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =