मुजफ्फरनगर के उघमियों का हिमाचल में स्वागत हैःजय राम
जनपद मुजफ्फरनगर के उघोगो व उघमियों का हिमाचल प्रदेश में स्वागत हैः मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि उ0प्र0 में उघोग जगत में बहुत बडा इन्वैस्टर मीट आयेजित किया गया था। जिसमें बहुत बडी तादात में एमओयू साईन हुए है। उन्होने कहा कि इसका बहुत बडा फायदा उ0प्र0 की जनता को होगा। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी जल्द ही ऐसा ही इन्वैस्टर मीट आयेजित कराने पर विचार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में उघोग जगत का बढावा देने के लिए नये नये मार्ग विकसित किये जा रहे है। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर आज पुलिस लाईन सभागार में इडिंयन इन्डस्ट्रीस एसेसियेशन के पदाधिकारियों के साथ उधोगों को बढावा देने व उधोगो को नये आयाम तक पहुचाने के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने उघमियां से कहा कि हिमाचल में 3-4 सैक्टर में उघोगो के बढावा दिया जा सकता है। उन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र काफी सम्भावनाएं है, उस पर निवेश किया जा सकता हे। उन्होने कहा कि वहां की आबो हवा वातावरण बहुत अच्छा है, ईको टूरिज्म के बढावा/निवेश करना अच्छा रहेगा। उन्होने कहा कि फार्मा इन्डस्ट्री में काफी सम्भावनाएं है। उन्होने कहा कि हम उनको प्रमोट करेगे। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने उघम लगाने में आने वाली कठिनाईयों का सरलीकरण किया है। जिससे उघम लगाने में उघिमियों को दिक्कतो ंका समाना नही करना पडेगा।
उन्होने कहा अब प्रदेश में आवगमन सुविधा बढी है। उन्होने उघमियों से कहा कि मै यहां आकर बहुत प्रसन्न हूूं। उन्होने उघमियों को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया। उन्होने कहा कि वहां आकर अधिकारियों के साथ बैठक करके अपने अपने विचार व सम्भावनाओं साझा करे ताकि उघोगो के बढावा दिया जा सके। उन्होने कहा कि हिमाचल में 24 घण्टे बिजली की सुविधा है और पॉवर सैक्टर में काफी सम्भावनाए है। विधायक कपिल देव अग्रवाल व मा0 विधायक संगीत सोम ने भी मा0 मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को धन्यवाद देते हुए अपने विचार रखते हुए कहा कि उघमी हिमाचल में उधोगो के लगाने के लिए सम्भावनाएं तलाश रहे है। मा0 मुख्यमंत्री आपकी पूरी सहायता करेगे। उन्होने कहा कि उघमियों की समस्याअयो का निराकरण भी किया जायेगा।
उन्हे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आने दी जायेगी। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उघोग स्थापित होने से उघोगों व उघमियों के लिए नया द्वार खुलेगा। उन्होने कहा कि जनपद के उधमियों में उघमिता है। उन्हे पता है कि उघोगो के बढावा देने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि हमे पूर्ण आशा ही नही विश्वास है कि मा0 मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा उधोगो को दी जाने वाली आधारभूत सुविधाए प्रदान की जायेगी। इडिंयन इन्डस्ट्रीस एसेसियेशन के चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि आपका यह संदेश दूर दूर तक पहुचाया जायेगा। उन्होने कहा कि उघमिता व उघमियों पर विश्वास के लिए एसेसियेशन आपको धन्यवाद देता है। ओर आशा करते हे कि उ0प्र0, व मुजफ्फरनगर की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी हमारे उघोगो के पूर्ण सुविधाए व सहयोग प्रदान किया जायेगां। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार, जीएम डीआई, सहित एसेसियेशन के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
