Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीएमओ ने जनपद के डाक्टरों के साथ की मीटिंग

मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के अग्रवाल ने आई एम ए के डॉक्टरों के साथ मीटिंग की।

इस दौरान कोरोना पर काबू रखने के लिए बनाई रणनीति। वही सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में लगातार कोरोना के पेशेंट बढ़ रहे हैं और ठीक भी हो रहे हैं इसी को देखते हुए आज हमने आई एम ए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग व पदाधिकारियों साथ मिलकर रणनीति बनाई है

और जल्दी ही कोरोना के मरीजों पर लगाम लगेगी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग व पदाधिकारियों को कोरोना रोकथाम के दिशा निर्देश दिये है।

बैठक में सीएमओ डॉ अग्रवाल डॉ गीतांजलि सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ एम एल गर्ग, बच्चों के डॉ प्रदीप कुमार गर्ग, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =