Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहुल और जितेंद्र बालियान की शोक सभा: श्रद्धांजलि सभा में ढांढस बांधा नरेश टिकैत ने

शाहपुर। किसान इंटर कॉलेज में अमर नायक स्वामी राहुल बालियान और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुटबी स्वर्गीय जितेंद्र बालियान की शोक सभा हुई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी

बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत मुख्य रूप से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. उन्होंने सत्येंद्र बालियान को ढाढस बंधाया. घर के मुखिया के तौर पर और उन्होंने कहा स्वर्गीय राहुल बालियान ने किसान इंटर कॉलेज की कायाकल्प कर दी जहां मात्र ३०० बच्चे थे उनके प्रयास के बाद हजारों की संख्या में बच्चे इंटर कॉलेज में पढ़ रहे हैं

खासतौर से बेटियों के लिए इंटर कॉलेज पूरी तरह सुरक्षित था क्योंकि राहुल बालियान खुद कॉलेज को देखते थे उन्होंने बताया २००९ में राहुल बालियान को इंटर कॉलेज का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया और जब से वह लगातार अध्यक्ष रहे उनके प्रयास से खेल का बड़ा स्टेडियम इंटर कॉलेज को मिला लखनऊ के बाद स्पोर्ट्स अकैडमी इस कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र को मिली और भी बहुत सारी उपलब्धियां राहुल बालियान के नाम रही।

राहुल बालियान के अंतिम शब्द

१- बालको को कहना चरित्रवान रहे, सबका सम्मान करें। निडर रहे ।

२- मैं दुख में सुख में अपमान मे सम्मान में तुफानो मे अमर असंख्यक बलिदानो मे अपने समाज के साथ खड़ा रहा फिर भी मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो तो मुझे माफ़ करना।

३- दुःख इस बात का है बहुत सारे कार्य युवाओ के लिए करने थे समाज के लिए करने थे, देश के लिए करने थे वे शायद अब नही कर पाउँगा। लेकिन खुशी इस बात की है कि अब क्रन्तिकारियो की सेवा करने का मौका मिलेगा।

कही स्वर्ग मे शहीद भगतसिंह के पैर छूने का मौका मिलेगा, चंद्रशेखरआजाद की पिस्तौल देखने का मौका मिलेगा। रामप्रसाद बिस्मिल को सुनने का मौका मिलेगा कही जन्नत में अशफाकउल्ला खा की सेवा करने का मौका मिलेगा।

राहुल बालियान और उनके छोटे भाई जितेंद्र बालियान दोनों की कोरोना मैं निधन हुआ था. अब राहुल बालियान के छोटे भाई सत्येंद्र बालियान पर सारी जिम्मेदारी है. अभी-अभी सत्येंद्र बालियान जिला पंचायत वार्ड १८ से जीतकर सदस्य बने हैं

वही उनके छोटे भाई जितेंद्र बालियान ग्राम प्रधान कुटबी का चुनाव जीत गए लेकिन जितेंद्र बालियान का कोरोना के कारण निधन हो गया

दोनों भाइयों को पूरे क्षेत्र में श्रद्धांजलि दी मुख्य रूप से श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय लोक दल के सहकारी प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल चेयरमैन राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान अरविंद बालियान जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी गज्जू पठान कंवरपाल मेलेंडी, प्रमोद त्यागी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,सतवीर प्रधान गढ़ीविनोद पहलवान ,प्रोफेसर सतवीर सिंह मुकंदपुर ,विजेंद्र सिंह करवाड़ा,सुभाष पहलवान हिंद केसरी,राजू पहलवान,जितेंद्र कुश्ती कोच ,अमित प्रमुख सदर ,सुरजीत जड़ौदा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =